आपकी राशि का राशिफल ( रविवार- 28-04-2019 को)

जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित दयानन्द शास्त्री जी से कौनसा अंक ओर रंग रहेगा शुभ आपके लिए एवम किस उपाय से होगी आपकी परेशानी दूर..
🌷🌷✍🏻✍🏻🌹🌹
मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):-
पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा. आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक हो सकता है. अत: इससे बचें. अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा.   ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 9
# आपके लिए उपाय =>  कुमकुम का तिलक लगाएं।

वृषभ  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए स्थिति लाभप्रद रहेगी. नौकरी का वातावरण सुखद होगा. असामाजिक तत्वों से दूरी बनायें. किसी परिचित के स्वास्थ्य के प्रति मन चिंतित होगा. आलस्य न करें. ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 3
# आपके लिए उपाय =>  हलवा खाएं।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
नये कार्यों की तलाश जारी रहेगी. स्वास्थ्य व परिवार दोनों को लेकर मन परेशान रहेगा. दूसरों में कमियां ढूंढने के बजाय स्वयं को सुधारें. नई आशंकाएं मन को परेशान कर सकती हैं.      ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय =>  नीम का दातून करें या पत्ते चबाएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
किसी की कटुवाणी से दुखी होंगे. अत्यधिक कार्यों का बोझ आपके ऊपर पड़ सकता है. भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक है. पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे.    ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय =>  माता, बहन या किसी फ्रेंड को दूध, चाय या कॉफी पिलाएं।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
परिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी. कोई अवरोधित काम के प्रति मन विशेषत: चिन्तित होगा. शिक्षा क्षेत्र मे प्रयत्न सार्थक होगा.  परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा.  ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय =>  माता जी के मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होग. योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा. विभागीय परिवर्तनों से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. रोजगार में अति व्यस्तता रहेगी.   ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय =>  हरी मिर्ची और निंबू खुद के ऊपर से 7 बार घुमाकर सड़क पर फेंक दें।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा. नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियो के सहयोग से वातावरण सुखद होगा. किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी.   ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय =>  कोई सुगंधित वस्तु दिनभर अपने पास रखें।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
स्वास्थ में थोड़ी सर्तकता की अवश्यकता है. किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनो के मतभेद का सामना करना पड़ेगा. प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी. पत्नी के स्वास्थ्य के ध्यान रखें. ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय =>  ध्रूमपान ना करें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें. कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी. वाकपटुता से सगे-संबंधों में लोकप्रियता हासिल करेंगे. धार्मिक क्रिया-कलापों की ओर मन केंद्रित होगा. ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय =>  किसी गरीब को केला खिलाएं।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा. जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा. आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें. निकट संबंधों के बीच मधुर वाणी का प्रयोग करें. ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय =>  झूठी गवाही न दें और किसी के बारे में बुरा न कहें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी. महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी पूर्वाग्रह मन में निराशा पैदा करेगी. नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी. ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 6
#आपके लिए उपाय =>  बालों में थोड़ा सा काजल लगा लें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन चिंतित होगा. संवेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों हैं. अत: खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनाये रखें. कलात्मक क्षेत्र में सफलता मिलेगी.     ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय =>  पीला फूल साथ रखें।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post