जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि का राशिफल ... (बुधवार--17 अप्रेल 2019 को)..


मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):-
बीती बातों को भूलने की चेष्टा करें. मन को सकारात्मक दिशा में लगायें. काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा. भावनात्मक संबंध में कुछ कष्ट की आशंका है.   ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 4
# आपके लिए उपाय =>  गमले की मिट्टी में कुमकुम डालें।

वृषभ  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
जिंदगी में नये अवसरों का स्वागत करें. परिजनों की किसी बात को दिल से न लगायें. किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव. कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा.   ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 8
# आपके लिए उपाय =>  ज्वार या किसी भी प्रकार के अनाज का दान दें।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे. परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा. गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधियों के बीच क्षमायाचक बनने का प्रयास करें.     ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय =>  किन्नरों को पैसे या हरी चूडिय़ां दें।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
रोजगार में किसी महत्वपूर्ण सफलता हेतु मन केन्द्रित होगा. शिक्षा के दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे. परिवार में अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा. घरेलू कार्यों में व्यस्तता बनेगी. ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 6
#आपके लिए उपाय =>  शिव मंदिर का चरणामृत (शिव जी को चढ़ाया हुआ जल) पिएं।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे. कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई-नई युक्तियों पर केंद्रित होगा. किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. प्रगति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय =>  मां के पैर छू कर या प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होगी. सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगा. राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा. विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही ना करें. ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय =>  इलाइची वाला दूध पीएं।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
प्रयासरत् क्षेत्रों में नई उमंग की अनुभूति करेंगे. नई-नई सफलतायें आपको आकषिर्त करेंगी, अत: परिश्रम से न घबरायें. रचनात्मक अथवा कलात्मक क्षेत्रों में रूचि बढ़ेगी. माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.      ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय =>  किसी गरीब बच्चे को पनीर या चीज खिलाएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
काफी दिनों से अवरोधित कार्य हल होंगे. योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा. विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद  होगी. मन में कुछ नई अभिलाषाएं जागृत होंगी. ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय =>  गोशाला में कुछ रूपये का दान दें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति होगी. ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं. शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा.      ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय =>  दूध में थोड़ी हल्दी डालकर पीएं।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
आपके लिए यह दिन थोड़ा अनिश्चतता भरा रहेगा. अचानक ही कोई ऐसा कार्य हो सकता है, जिससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा. भाई अथवा पिता से वैचारिक मतभेद सम्भव.      ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय =>  हनुमान जी को सिंदूर लगाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा. किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी. नये सम्बन्ध के प्रति निकटता बढ़ेगी. विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी. ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 9
#आपके लिए उपाय =>  मां के पैर छू कर या प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी. किसी नई योजना पर विचार मग्न होंगे. दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे. आलस्य का त्याग करें. संबंध मधुर बनेंगे. ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय =>  मक्के से बनी सब्जी या मिठाई खाएं।

 FOR ASTROLOGY www.expertpanditji.com , FOR JOB www.uniqueinstitutes.org

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post