आपकी राशि का राशिफल (शुक्रवार- 26-अप्रेल-2019 को)..

ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री जी से जानिए कौनसे उपाय से होगा भाग्योदय ओर किस अंक ओर रंग के उपयोग से होगी आपकी परेशानी दूर..
✍🏻✍🏻🌹🌹👉🏻👉🏻
मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):-
प्रशासनिक एवं राजनीतिक संबंधों का लाभ मिलेगा. नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा. आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा. आय के साधन सुलभ होंगे. रोजगार में व्यवस्तता रहेगी.   ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 3
# आपके लिए उपाय =>  चावल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को चढ़ाएं।

वृषभ  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
किसी नये कार्य की ओर आपका रुझान बढ़ेगा. किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा. नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे. प्रणय संबंध मधुर बनेंगे. नौकरी में खुशहाली रहेगी. ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 3
# आपके लिए उपाय =>  9 साल तक की कन्या को छेने वाली मिठाई खिलाएं।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा. प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी. अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी. महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य का त्याग करें. ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 6
#आपके लिए उपाय =>  सगी या कजिन बहन को पैन गिफ्ट दें।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे. घर-परिवार में कोई महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे. संतान सम्बन्धी दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे.    ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय =>  दूध पीकर पानी पिएं।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को बेहतर बनायें. कमजोर मनोबलवश मन में शंकाओं  का जन्म संभव. काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे. ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय =>  किसी मंदिर में तांबे का दीपक दान दें।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
कल्पनाएं व आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी. नैतिक दायित्वों के प्रति लापरवाही न करें. प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा. अपनी वाणी से दूसरों को कष्ट न पहुंचाएं. ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 9
#आपके लिए उपाय =>  गणेश जी को जनेऊ चढ़ाएं।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
किसी निकटस्थ संबंध से लाभ के आसार बनेंगे. प्रियजनों से प्यार, उपहार व सम्मान के योग हैं. किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव. शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में लाभ के आसार है. ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय =>  धुले हुए साफ कपड़े पहनें।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
व्यक्तियों के लिए लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेंगे. अच्छे व्यवहारकुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी. पारिवारिक वातावरण सुखद होगा. ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय =>  पैसे रखने की जगह पर कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
नीरस स्वभाववश रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे. सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा. समस्याओं के समाधान से उत्साह में बृद्धि होगी. आलस्य को त्यागें. ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय =>  पानी में थोड़ी सी तंबाकू मिला कर कांटेदार पेड़-पौधे में डाल दें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
किसी बुजुर्ग व्यक्ति से वैचारिक मतभेद संभव. सरकारी कर्मचारियों के स्थानान्तरण व पदोन्नति के योग हैं. घरेलू कार्यों की पूर्ति हेतु व्यस्तता बढ़ेगी. आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा.     ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय =>  बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे. घर-परिवार में कोई महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे. संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे. ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय =>  साथ काम करने वाले को ब्लेक इंक का पैन गिफ्ट करें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध व विलंब से मन चिन्तित. पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नई घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव. जीविका में व्यस्तता बढ़ेगी. कटु न बोलें. ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय =>  तुलसी के पौधे या मनी प्लांट में पानी डालें।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post