आपकी राशि का राशिफल -27 अप्रेल-2019 को).

जानिए ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री जी से आज कौनसा अंक ओर रंग रहेगा शुभ तथा किस उपाय से होगी आपकी परेशानी दूर...

मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):-
अपनी किसी भौतिक लालसा की पूर्ति में व्यय संभव. व्यावसायिक क्षेत्र में आय के साधन सुलभ होंगे. शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे. प्रणय संबंधों में मधुरता बनेगी. ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 6
# आपके लिए उपाय =>  किसी भी मंदिर में मीठी पूड़ी का भोग लगाएं।

वृषभ  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
अपने भविष्य को सुनियोजित करें. भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी. परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को एकजुट रखने की ओर केंद्रित होगा. जरूरी दायित्व को पूर्ण करें.     ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 6
# आपके लिए उपाय =>  गुनगुने पानी से गरारे करें।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है. दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता. रोजगार क्षेत्र में अपनी क्षमता का पूर्ण लाभ उठाएंगे.   ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय =>  इलाइची वाला दूध पीएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
किसी महत्वपूर्ण कार्य वश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा. आपका मिलनसारिता के कारण सम्बन्धों का विस्तार होगा. कमजोर मनोबल के कारण लक्ष्य के प्रति दृढ़ता का अभाव रहेगा. ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय =>  पीने के पानी रखने के स्थान पर दीपक लगाएं।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
मन सुंदर विचारों से सिंचित होगा. धार्मिक व पारंपरिक कार्य की ओर मन केंद्रित होगा. आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे. प्रणय संबंधों को लेकर मन चिंतित होगा. ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय =>  मंदिर में गेहूं दान करें।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को एकजुट रखने में केंद्रित होगा. थोड़ा संयमी व धैर्यवान बनें. कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी. परिवार को सुव्यवस्थित चलाने में योगदान रहेगा. ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय =>  छोटी अंगुली का नाखून काट कर नाली में फेंक दें।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
प्रशासनिक एवं राजनीतिक संबंधों का लाभ प्राप्त होगा. नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र. आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा. धनागमन से परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा. ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय =>  किसी भी मंदिर में इत्र चढ़ाएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
पारिवारिक समस्याओं को हल करने में मन केंद्रित होगा. जिन्दगी में नए अवसरों का स्वागत करें. हर मामले में हठ ठीक नहीं. किसी नए संबंध की निकटता में आपका संतुलित रहना ज्यादा अच्छा होगा. ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय =>  सुबह उठकर बिना बोले कांटेदार पौधे में तांबे के लोटे से पानी डालें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
रोजगार में नये लाभ के अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे. किसी इच्छित कार्य की पूर्ति अपेक्षित है. राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण सुखद रहेगा. मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी. ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय =>  किसी भी मंदिर में केले चढ़ाएं।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
तामसी व गैर सांस्कारिक कार्य की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें. खाली मन शैतान का घर है. अत: अपनी दिनचर्या को सुधारें. शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा.    ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 6
#आपके लिए उपाय =>  इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा. मस्त-मौला मन व्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर जरूरी कार्यो के प्रति लापरवाह होगा. शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा. ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 6
#आपके लिए उपाय =>  ऑफिस या घर के फर्नीचर की सफाई करें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
परिवार में कोई सुखद स्थिति मन को प्रसन्न  रखेगी. कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा. ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं. जरूरी कार्य में आलस्य का त्याग करें. ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय =>  आटे की गोलियां बना कर नदी या तालाब में डालें।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post