कैसा रहेगा आपकी राशि का राशिफल (मंगलवार) 16-04-2019..


मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):-
महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी कतई न करें. ढ़ेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे. निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें. नाजुक संबंधों के बीच कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनायें. ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 5
# आपके लिए उपाय =>  बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।

वृषभ  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव. ईरीय आस्था से हर स्थिति में विजय प्राप्त करेंगे. स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव. धैर्य पूर्वक योजनाओं को क्रियान्वित करें.   ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 9
# आपके लिए उपाय =>  नाभि पर घी लगाएं।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
बुद्धिमत्ता व परिश्रम के मिले-जुले संयोग का भरपूर लाभ उठाएंगे. आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. सफलताएं आन्तरिक क्षमताओं का अहसास कराएगी. पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.   ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय =>  चंदन का तिलक लगाएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी. भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है. अत: उक्त स्वभाव को सुधारें. भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी.        ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय =>  माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
नई योजनाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी. जीवन साथी के भावनात्मक सहयोग से महत्पूर्ण सफलताएं प्राप्त होंगी. नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है. ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 9
#आपके लिए उपाय =>  ध्रूमपान ना करें

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यो द्वारा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नैतिक जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही न बरतें. कुछ पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित जरूरी कायरे में आलस्य का त्याग करें. ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय =>  शिव जी को बिल्व पत्र चढ़ाएं।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी. परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा. हंसमुख व मजाकिया स्वभाव आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेगा.   ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय =>  किसी मंदिर में फूल का इत्र दान दें।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
संबंधों में पद व मर्यादा का ख्याल रखें. रोजगार क्षेत्र क्षमता का पूर्ण लाभ मिलेगा. मन की निराशा किसी कार्य में रुचि लेने में बाधक बनेगी. उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी.   ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय =>  ज्यादा मसालेदार और तला-गला खाना खाने से बचें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी. परिवार में कुछ भावनात्मक अपेक्षाए कष्टकारी हो सकती हैं. पुरानी बातों को भूलने का प्रयास करें. शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयास सार्थक होंगें.     ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय =>  पानी में चने की दाल मिला कर केले की जड़ में पानी डालें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
किसी पुराने संबंध में निकटता की अनुभूति करेंगे. क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी. अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रयत्नशील होंगे. भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है.    ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय =>  अपनी उम्र से बड़े व्यक्ति को दही बड़े खिलाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं सगे-संबंधियों के बीच एकाकीपन की अनुभूति करेगा. किसी नयी सकारात्मक दिशा की ओर मन केंद्रित होगा. आहार-विहार में थोड़ी सावधानी बरतें. आलस्य कतई न करें. ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय =>  गोशाला में कुछ रूपये का दान दें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे. परिजनों के सानिध्य व स्नेह से मन प्रसन्न होगा. संबंधों में पद व मर्यादा का ख्याल रखते हुए व्यवहार करें. महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें. ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय =>  पराठे पर थोड़ी सी हल्दी और चीनी डाल कर गाय को खिलाएं।
ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री एवम उनके साथी वेदाचार्यों द्वारा पाठकों/दर्शकों हेतु शुद्ध, सिद्ध एवम संस्कारित 5 मुखी रूद्राक्ष का (111 का-संख्या) निःशुल्क वितरण किया जाएगा। निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। इन्हें निःशुल्क प्राप्त करने हेतु पंडित दयानन्द शास्त्री के निम्न पते पर पर्याप्त डाक टिकट लगा और स्वयं का पता लिखा लिफाफा भिजवाने की व्यवस्था करें। जो लोग कोरियर या स्पीड पोस्ट से मंगवाना चाहते वे पेकिंग चार्ज एवम कोरियर/स्पीड पोस्ट से इन शुद्ध, सिद्ध एवम संस्कारित रुद्राक्ष प्राप्ति हेतु 150/-Paytm (नम्बर 9039390067 – वाट्सएप पर) करके सूचित करें। - vastushastri08@gmail.com, FOR ASTROLOGY www.expertpanditji.com , FOR JOB www.uniqueinstitutes.org

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post