आपकी राशि का राशिफल (गुरुवार- 25-04-2019 को)



जानिए ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री जी से कौनसा रंग और अंक रहेगा शुभ और किस उपाय के करने से रुकावट दूर होकर होगा आपका भाग्योदय...
🎉🎉😇😇😇💐💐👏🏻👏🏻

मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):-
अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे. कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा. नये कार्यों से लाभ व उत्साह में वृद्धि होगी. योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा. क्रोध का त्याग करें.  ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 3
# आपके लिए उपाय =>  पूर्व दिशा में अपने इष्ट देव को प्रणाम करें।

वृषभ  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन अशांति की अनुभूति करेगा. कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी. शिक्षार्थियों के लिए समय अनुकूल है. महत्वपूर्ण कायरे के प्रति आलस्य न करें. आलस्य कतई न करें. ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 7
# आपके लिए उपाय =>  चॉकलेट खाएं और किसी गरीब बच्चे को भी खिलाएं।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद निराश मन लाभ से वंचित करेगा. सामाजिकता के निर्वहन में व्यस्त रहेंगे. आलस्य का त्याग करें. कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है. ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय =>  माता जी को मेहंदी चढ़ाएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी. भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव. विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी.  जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें.   ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय =>  थोड़े से पानी में शक्कर मिलाकर पीएं।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है. परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा. मस्त-मौला मन मौज मस्ती समय व्यर्थ कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा. ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय =>  किसी पंडित जी से दाहिने हाथ में मोली (कलावा) बंधवाए।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
किसी नए क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे.  मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा. आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव.     ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय =>  माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें. गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधियों में क्षमायाचक बनें और शांत स्वभाव से उसका प्रायश्चित भी करें. रोजगार संबंधी कुछ व्यस्तता रहेगी. ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय =>  जीवन साथी को पान खिलाएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
आपका मन भावनात्मकता से प्रभावित होगा. प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोध से मन परेशान होगा. व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा निखरेगी. जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है.       ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय =>  कुत्ते को रोटी खिलाएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा. सबकुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन में अरुचितकर लगेगा. समस्याओं के समाधान से उत्साह में बृद्धि होगी. ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय =>  कच्चे दूध में पीले फूल की पत्तियां डाल कर पीपल की जड़ में डाल दें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें. पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. दायित्वों की पूर्ति में विलंब से मन चिंतित होगा. आलस्य को त्यागें.   ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय =>  सिर और पैर के पंजों में थोड़ा सा सरसों का तेल लगाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
पुरानी समस्याओ पर विजय प्राप्त करेंगे. सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी. नाजुक संबंधों में मर्यादाओं का हनन न होने दें. सफलताएं स्वयं की क्षमता का एहसास कराएंगी. आलस्य कतई न करें. ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय =>  शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
किसी नई योजना पर मन केंद्रित होगा. महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी.  महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है. नौकरी का वातावरण सुखद होगा. शिक्षा में परिश्रम तीव्र होगा.    ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय =>  किसी मंदिर में 5 पूजा की सुपारी दान दें।

, FOR ASTROLOGY www.expertpanditji.com , FOR JOB www.uniqueinstitutes.org

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post