कैसा रहेगा आपकी राशि का राशिफल (सोमवार) 15-04-2019 को..

मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):-
अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें. बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे. सकारात्मक सोच अपनाएं.  जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 9
# आपके लिए उपाय =>  पानी की बोतल में कुमकुम मिलाकर जमीन में गाड़ दें।

वृषभ  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
हर मामले में हठ करना ठीक नहीं है. किसी नये संबंध की निकटता में आपका संतुलित रहना ही ठीक रहेगा. किसी महत्वपूर्ण निर्णय के प्रति मन दुविधाग्रस्त होगा. आय-व्यय में संतुलन बनायें.     ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 5
# आपके लिए उपाय =>  हैंडीक्राफ्ट की वस्तुएं बेडरूम में लगाएं।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
कुछ नये लाभ से उत्साह बढ़ेगा. पुरानी बातों को सोच अपनी ऊर्जा का हृास न करें. संघर्ष के दिन बीतने वाले और प्रगति के नये द्वार खुलने वाले हैं.  काफी दिनों से अवरोधित कोई जरूरी कार्य हल होगा. ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय =>  1 सिक्का किसी भी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को दें।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी. कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें. किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट से उत्साह का माहौल रहेगा. ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय =>  नहाने के पानी में गौमूत्र की 2 बूंद मिलाकर नहाएं।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. राजनीति से जुड़ लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा. सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से गरिमा बढ़ेगी.      ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय =>  1 या 2 घूंट गंगाजल पिएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा. रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों. अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि सफलता जरूर मिलेगी. पुराने संबंधी से भेंट संभव.    ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय =>  बेडरूम या पलंग पर कुछ पानी के छीटे मारे।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
परिजनों के असंतोष को मधुर वाणी से दूर करें. सगे-संबंधियों के बीच विषम व नाजुक स्थिति मे विवेक से काम लें. कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी. समय को व्यर्थ न में जाया न करें.   ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 6
#आपके लिए उपाय =>  किसी को सजावटी या सुगंधित वस्तु गिफ्ट करें।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
अपने भविष्य को सुनियोजित दिशा दें. भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होगी. परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को संजोने के लिए  केंद्रित होगा. महत्वपूर्ण दायित्व मन पर दबाव बनाएंगे. ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय =>  टमाटर सूप पीएं या किसी को पिलाएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
नये घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव. प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा. नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होगा. आलस्य का त्याग करें. ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय =>  हल्दी-केसर का तिलक लगाएं।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा. सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा. जीविका क्षेत्र में लाभ हेतु परिश्रम तीव्र होगा. पुराने सगे-संबंधियों से संबंध प्रगाढ़ होंगे.     ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय =>  हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक लगाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
बीते दिनों को याद कर भाव-विभोर हो सकते है. व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों मे एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा. भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी. भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं.  ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय =>  ब्लू, परपल या व्हाइट फूल अपने घर या ऑफिस में रखें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा. मिलनसार स्वभाववश संबंधों का विस्तार होगा. कमजोर मनोबलवश लक्ष्य के प्रति दृढ़ता का अभाव रहेगा. रोजगार में लाभ होगा.   ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय =>  हल्दी का दूध पिएं।

ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री एवम उनके साथी वेदाचार्यों द्वारा पाठकों/दर्शकों हेतु शुद्ध, सिद्ध एवम संस्कारित 5 मुखी रूद्राक्ष का (111 का-संख्या) निःशुल्क वितरण किया जाएगा। निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। इन्हें निःशुल्क प्राप्त करने हेतु पंडित दयानन्द शास्त्री के निम्न पते पर पर्याप्त डाक टिकट लगा और स्वयं का पता लिखा लिफाफा भिजवाने की व्यवस्था करें। जो लोग कोरियर या स्पीड पोस्ट से मंगवाना चाहते वे पेकिंग चार्ज एवम कोरियर/स्पीड पोस्ट से इन शुद्ध, सिद्ध एवम संस्कारित रुद्राक्ष प्राप्ति हेतु 150/-Paytm (नम्बर 9039390067 – वाट्सएप पर) करके सूचित करें। - vastushastri08@gmail.com, FOR ASTROLOGY www.expertpanditji.com , FOR JOB www.uniqueinstitutes.org

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post