22 जनवरी 2019 ) के राशिफल...

मेष :- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। कारोबार में वृद्धि हो सकती है, परन्तु परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे।आज का दिन उपलब्धियों भरा है। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। सुदूर यात्रा की योजना बनेगी। विवादों से बचने का प्रयास करें। जॉब में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी।

वृष :- आज आप तन से स्वास्थ्य व मन में काम करने के हौसलों से युक्त होगे। आज आपका व्यवसाय अधिक समृद्धि होने के संकेत देगा।किसी निर्णय तक पहुंचने में विलंब करेंगे। आईटी और मीडिया के जातक जॉब चेंज की दिशा में बढ़ेंगे। राजनीतिज्ञ अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस नहीं करते। आज धन का आगमन हो सकता है।

मिथुन :- मन अशान्त रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्याओं से परेशान रहेंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आज का दिन आपको आर्थिक रूप से उतना सहयोग देने वाला नहीं होगा। बल्कि आगामी योजनाओं व विक्रय लक्ष्य को भेदने के लिए ठीक होगा। जिससे आपको किसी स्थानीयमित्रों के सहयोग से कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।किसी को धन देने के प्रति सचेत रहें।

कर्क :- आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। राजनीतिज्ञ लोगों का दिन सफल  रहेगा।छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।फ़िल्म तथा टी वी से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। आज आप अपने ज्ञान को निखारने के लिए किसी किताब की खरीद को उत्सुक होगे। जिससे आगामी समय में अच्छे प्रर्दशनों का रिकार्ड बनाया जा सके।

सिंह :- मार्केटिंग मैनजमेंट,आई टी तथा मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। आप आज अपने कार्यों में सुधारों की राह को अपनाएंगे। जिससे अधिक अच्छे तरीके से कार्यों को अंजाम दिया जा सके। आज इन्हे लागू करने के लिए पूरी तरह से सक्रिय होगे।

कन्या :- आज आप अध्ययन व प्रतियोगिता के कार्यों को पहले से अधिक तेज कर देंगे। इन प्रयासों को सफलता में तब्दील करने की पूरी कोशिश होगी। आप देखेंगे कि भौतिक सुख के साधनों को और बढ़िया करने के अवसर आ चुके है।आत्मसंयत रहें। मानसिक तनाव से परेशान रहेंगे। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला :- कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।आई टी, बैंकिंग और मीडिया फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बास का मन मोह लेंगे। लव लाइफ़ में दूरियां आपको  परेशान कर सकती  है।आज आप धन निवेश की दिशा में और तीव्रता से बढ़ना चाहेंगे। जिसमें कुछ सफलता की स्थिति होगी।

वृश्चिक :- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परन्तु बातचीत संयत बनाये रखें। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं।गुरु का गोचर आपके लिए बहुत ही अच्छा है।जमीन या मकान क्रय करने की योजना बनाएंगे। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में  सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

धनु :- शनि का प्रभाव इस राशि पर सर्वाधिक है।धन का व्यय होगा।अत्यंन्त व्यस्तता के बावजूद परिवार में किसी विशेष कार्य के लिए समय निकाल लेंगे। छात्रों के लिए नए जाब के अवसर उपलब्ध रहेंगे।आईटी तथा बैंकिंग के जातक आज अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे। परिवार में आपसी मतभेद रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।खर्चों की अधिकता रहेगी।

मकर :- सरकारी कार्यों में संघर्ष रहेगा।आज आफिस सम्बन्धी कार्य बड़ी मेहनत के बाद  पूर्ण होंगे।जल्दबाजी से बचने का समय है।आई टी और मीडिया के लोगों को आज आफिस वर्क में सफलता मिलेगी। आज आप अपने बेटे व बेटी को पढ़ाने तथा उन्हें रोजगार से लगाने के लिए तत्पर होगे।

कुंभ :- आज आप अपने काम-काजी जीवन को और सुखद व सुन्दर बनाने के अवसर प्राप्त कर लेगे। किन्तु यह आप पर ही है। कि आप उन्हें किस प्रकार से लेते हैं। भौतिक सुखों की कमी को आज आप पूरा करने के लिए अधिक तत्पर होगे। स्वास्थ्य सामन्य होगा। प्रेम संबंधों में उपहारों को लेने-देने का क्रम होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

मीन :- आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आई टी और मीडिया के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारी प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। शुगर के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। धन का आगमन होगा।आज रोजी-रोटी के मामलों में नई उम्मीदें होगी। आज आपके पराक्रम में वृद्धि की स्थिति और मज़बूत होगी।
FOR ASTROLOGY www.shubhkundli.com, FOR JOB www.uniqueinstitutes.org

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post