फरवरी 2019 के महिना... (मासिक राशिफल/भविष्यफल--फरवरी 2019 के लिए)---

जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए फरवरी 2019 के महिना...
(मासिक राशिफल/भविष्यफल--फरवरी 2019 के लिए)---

मेष (Aries) इस फरवरी महीने की शुरुआत की स्थिति कुछ हद तक कर्ज और धन हानि लेकर आ सकती है। इस समय आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। वैवाहिक एवं प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है। इसके अलावा अविवाहित जातकों को अच्छी ख़बर मिल सकती है। इस समय आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, ऐसी संभावना है। संतान संबंधी चिंताएं कम होंगी।ऑफिस में कामकाज के बीच में अधिकारियों और सीनियर्स का हस्तक्षेप रहेगा। छोटे से छोटे काम के लिए भी आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी। महीने के मध्य में आकर स्थितियां कुछ बदलने लगेंगी। आपने खर्च को काबू करने में आप कामयाब रहेंगे। अगर कोई बुरी आदत है, तो उसे छोड़ दें नहीं तो इसके चलते आपको इस दौरान काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। कुल मिलाकर फरवरी 2019 के यह महीना आपके लिए मिला-जुला ही रहेगा।

वृषभ(Taurus): इस मास का पूर्वार्ध भी उत्तम फलों से युक्त है रचनात्मक एवं बौद्धिक कार्यों से लाभ होगा। अवरुद्ध धन की प्राप्ति होगी। महीने की शुरूआत में आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं आनंदित माहौल प्राप्त होगा। हालांकि, कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मगर चिंतित होने की जरूरत नहीं, क्योंकि आपमें उनका समाधान लाने की क्षमता होगी।
शासन सत्ता में भागीदारी बनेगी या फिर उच्च पदाधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा। इस दौरान आप अपने सभी अटके हुए कार्यों को कर सकते हैं। दूसरे और चौथे सप्ताह में यात्राओं तथा दौड़भाग के बावजूद कारोबारी सफलता संदिग्ध रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। इस माह के अंतिम चरण में आपको मेहनत के प्रमाण में कम फल प्राप्त होगा।PANDIT  DYANAND SHASHTRI

मिथुन (Gemini): इस मास का पूर्वार्द्ध कुछ दुविधाओं और फेरबदल में धन खर्च कराएगा। पहले और दूसरे सप्ताह के दौरान परिस्थितियां नियंत्रण में नहीं रहेंगी। शारीरिक कष्ट से खिन्नता रहेगी और काम धंधे में अरुचि उत्पन्न होगी। महीने के तीसरे सप्ताह से गोचर परिवर्तनकारी है। आर्थिक क्षेत्र से जुड़े वाद विवाद खत्म होंगे। लाभ मार्ग प्रशस्त होगा। विद्वान तथा गुणीजनों से सम्पर्क होगा। इस दौरान किसी वरिष्ठ सदस्य के सहयोग से आर्थिक कार्यो की पृष्ठभूमि तैयार होगी। मेले या उत्सव आदि में सम्मिलित होंगे। व्यापार में वृद्धि होगी।

कर्क (Cancer)--कर्क जातकों के लिए यह माह प्रतिकूल ख़बर लेकर आएगा। इस माह अनावश्यक समस्याओं के कारण आपका मन परेशान रहेगा।
अगर कोई प्रॉपर्टी संबंधी विवाद है, तो वह दोस्तों या कुछ सज्जन लोगों के सहयोग से आपके पुराने विवाद सुलझ जाएंगे। किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। अगर आप कला या मनोरंजन आदि क्षेत्र से जुडे़ हैं तो, इसके आपको आगे चलकर काफी फायदा होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को भागदौड़ और कार्यबोझ रहेगा। आपकी उधार धन वसूली योजना अटक सकती है। आपका परिवार आपकी हर काम में साहयता करेगा। सामाजिक स्तर पर भी आपको सहयोग मिलेगा।

सिंह (Leo): यह महीना हालांकि आपके ट्रेड और इकनॉमिक प्रभाव को बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। लेकिन पिछले माह के दौरान पैदा हुए झंझटों और वित्तीय विवादों को सुलझाने में व्यतीत होगा। किसी खास आर्थिक प्रसंग के कारण घर परिवार के सदस्यों के बीच गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। महीने के मध्य वित्तीय चिंता तथा ऋणभार से मुक्ति मिलेगी। बौद्धिक और आध्यात्मिक प्रवचन उपदेश सुनने को मिलेंगे। किसी सभा समारोह या उत्सव में सम्मिलित होने की चेष्टा भी आप करेंगे।

कन्या (Virgo): इस माह आपको अपनी हेल्थ और जमा पूंजी का ज्यादा ख्याल रखना पड़ेगा। यही नहीं बिजनेस या यात्रा करते समय भी आपको ख्याल रखना होगा। धोखा मिलने की संभावना है।PANDIT  DYANAND SHASHTRI इस महीने के मध्य में जब सूर्य आपकी शत्रु राशि में संचार करेगा तो इससे आपके कई कार्यक्रमों में फेर बदल हो सकता है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं आएंगे। छोटे से छोटे काम के लिए भी ज्यादा खर्च होगा।

तुला (Libra): यह मास पूर्वार्द्ध में ऋण और रोग की वृद्धि करा सकता है। जिन जातकों को शनि या राहु केतु का जन्मकालीन दुष्प्रभाव झेलना पड रहा है उनके लिए समय कुछ अलगाव सूचक स्वजनों एवं परिजनों से मतभेद बढाने वाला परन्तु मित्रों के आश्रय से लाभ देने वाला भी होगा। उत्तरार्द्ध में आपके कनिष्ठ सहयोगी और मित्र बहुत काम आएंगे। साम दाम और दण्ड भेद से आप अपने रास्ते के कांटे को हटा सकने में सक्रिय रहेंगे। आगे के अच्छे समय की आशा में इस दौरान खूब काम करने की प्रवृति बनेगी।

वृश्चिक (Scorpio): इस मास कुटुंब में किसी सुख प्रसंग की संभावना है। किसी व्यक्ति विशेष से आर्थिक सहयोग अनुबंध प्राप्त होगा। जीवन की जटिलताएं कम होती नजर आएंगी। अगर आप अधिकार तथा पद संपन्न जातक हैं तो आपको किसी अल्प अवधि की लम्बी यात्रा का संयोग भी प्राप्त होगा।

धनु (Sagittarius): इस मास में शुभ कार्य के लिए धन की व्यवस्था करनी होगी। संचित कोष में कमी होगी। रूका धन पाने के प्रयास सफल होंगे। किसी दूरस्थ परिचित का आतिथ्य भी सम्भव है। जीवन साथी के प्रति उपेक्षा भाव उभर सकता है। आर्थिक मामलों में पूर्ण सहयोग मिलेगा कार्यक्षेत्र में वातावरण बदल सकता है। सम्भव है आपकी स्थिति सुदृढ हो जाए। अधिकारी का विश्वास प्राप्त होगा। तर्क बुद्धि सफलता देगी। सन्तान के कार्यक्षेत्र में शुभ परिवर्तन होगा। वाहन के सौदे की सम्भावना है।PANDIT  DYANAND SHASHTRI
मकर (Capricorn): इस महीने उद्योग-व्यापार में रुचि लेंगे। किसी का प्रेरक विचार आपकी मध्यस्थता को साकार कर सकता है। अपने वरिष्ठ को अपनी सूझ-बूझ, लेन-देन और दूरदर्शिता का परिचय देकर प्रशंसा पा सकते हैं। निकम्मे साथियों से दूर रहकर अपने दायित्वों से जुड़े रहेंगे। किसी अच्छे कारोबार के प्रति जुड़ाव अनुभव करेंगे। मानसिक अस्थिरता त्याग कर विगत को भुला दें, तो ठीक होगा। नए प्रसंग भविष्य को सुखद आयाम देंगे। खरीद-बिक्री में सावधानी रखें।

कुंभ राशि -- फरवरी 2019 का महीना आपके लिए काफी उत्साहजनक रहेगा। इस महीने आप अपना पूरा ध्यान खर्च ओर खरीददारी पर केंद्रित करेंगे। इस माह आपके वैवाहिक जीवन में सद्भाव तथा शांति बनी रहेगी।जीवनसाथी एवं व्यवसायिक क्षेत्र में साझेदारों के साथ संबंधों में नयी ऊर्जा का संयम होगा। आप में आत्मविश्वास और निर्णयशक्ति का प्रमाण अधिक रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपना वर्चस्व बढ़ा सकेंगे। इस महीने आप अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य आपकी प्रगति में हिस्सेदार बनेगा। आपकी धार्मिक वृत्ति में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए शुभ समय है ।

मीन राशि --इस राशि वालों को फरवरी महीने की शुरूआत अधिक अच्छी नहीं रहेगी, हालांकि, महीने की प्रगति के साथ परिस्थितियों में सुधार की गुजाइंश है। आपको वाहन सुख मिल सकता है। आप में परोपकार और जीवदया अधिक रहेगी। इसी कारण आप जरूरतमंदों और पशुओं की मदद करने के लिए प्रेरित होंगे आपके जीवन की गुणवत्ता भी ऊंचाईयों पर पंहुचने की कोशिश करेगी। आपके गृहस्थ जीवन में भी आपको ध्यान रखना पड़ेगा।  समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। इस महीने सहकर्मियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। इस माह आपको शनि एवं हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए। इससे आप शनि के बुरे प्रभाव को कम करने में सक्षम होंगे।
FOR ASTROLOGY www.shubhkundli.com, FOR JOB www.uniqueinstitutes.org

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post