8 दिसम्बर 2018 (शनिवार) का राशिफल----

8 दिसंबर 2018 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए पढ़ें ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री द्वारा अनुमोदित राशिफल। 

🌷🌷👉🏻👉🏻🌸🌸✍🏻✍🏻🌹🌹

मेष राशि--
व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। उत्तेजना से काम न लें। सरकारी मामलों में किए गए प्रयास सफल होंगे। मनोरंजन के अवसर आएंगे।

वृषभ राशि--
आप के किये कार्य से लोग प्रभावित होंगे। भय, चिंता व तनाव का कारण रहेगा। जोखिम न लें। चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभावित है। हनुमान जी महाराज को चोला अर्पण करें, कार्य सिद्ध होंगे।

मिथुन राशि: 
कार्यस्थल पर अकारण तनाव संभव है। यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे, मेहनत का फल मिलेगा। धनागम हो सकता है। अस्वस्थता रह सकती है। राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

कर्क राशि:
 लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा, स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा, निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। मन में किसी प्रकार का संकोच है।

सिंह राशि: 
अपनी आदतों को बदलें। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा। हानि से बचें, जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति के सुगम योग बन रहे हैं। यात्रा से लाभ होगा, भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या राशि: 
अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न लें, व्यय वृद्धि होगी। चोरी-चोट-विवाद से हानि संभव है। अपेक्षा न करें। संयम से काम करें। पिता के साथ विवाद संभव है।

तुला राशि: 
दिन की शुरुआत प्रसन्नता पूर्वक होगी। रुका हुआ धन मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा, निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि: 
व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धन कोष में वृद्धि होगी। माता स्वास्थ में बदलाव होगा।

धनु राशि: 
गृह क्लेश को टालें। अपने आप को बदलें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है। धनप्राप्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

मकर राशि: 
प्रेम-प्रसंग में सफलता के योग हैं। अग्नि, वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें, कुसंगति हानि पहुंचाएगी। जोखिम न लें, पुराना रोग फिर उभर सकता है।

कुंभ राशि: 
मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति के सुगम योग बन रहे हैं। अस्वस्थता रहेगी, विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे। वाहन सुख संभव है। संतान सुख संभव है।

मीन राशि--
आध्यात्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। मन में शांति रहेगी। नवीन कार्य के अवसर बनेंगे। आर्थिक स्थिति मनोबल में वृद्धि करेगी। किसी पुराने विवाद के निपट जाने की खुशी होगी। मान-सम्मान यथावत रहेगा I
FOR ASTROLOGY www.shubhkundli.com, FOR JOB www.uniqueinstitutes.org

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post