आज (शुक्रवार) 7 दिसम्बर 2018 का राशिफल--

(ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री, उज्जैन)

आज का मेष राशि का राशिफल(शुक्रवार-07 दिसम्बर 2018)--
अपने विचारों पर अंकुश रखें। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें, विवेक से कार्य करें। लाभ अवश्य मिलेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।

आज का वृष राशिफल, 7 दिसंबर 2018
आज आपके शत्रु आपके लिए व्यापार में किसी तरह की रुकावट खड़ी कर सकते हैं। जिन लोगों का आज जन्मदिन हैं वह आज जरुरी न होने पर घर से बाहर न निकलें, अन्यथा किसी तरह की दुर्घटना के शिकार बन सकते हैं।

आज का मिथुन राशिफल, 7 दिसंबर 2018
आज आप अपना अधिकतर समय अपने प्रेमी अथवा पति/पत्नी के साथ व्यतीत कर सकते हैं। ऑफिस की तरफ से आपके लिए कोई अशुभ समाचार आ सकता है। घर एवं परिवार में भी तनाव का माहौल बना रहेगा। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें।

आज का कर्क राशिफल, 7 दिसंबर 2018
आज आप जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च कर सकते हैं। जिसके कारण रात के वक़्त आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। परिवार में बुजुर्गों के कारण किसी निर्णय तक पहुँचने में सहायता मिल सकती है।

आज का सिंह राशिफल, 7 दिसंबर 2018
आज आप अपनी एक महिला दोस्त के कारण किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरी एवं व्यापार में भी आज का दिन आपने के लिए अच्छा नहीं है। घर के लोगों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन जीवनसाथी से किसी विषय को लेकर अनबन हो सकती है।

आज का कन्या राशिफल, 7 दिसंबर 2018
यदि आप कला के विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छे परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। आय संबंधी परेशानियों का आज समाधान हो सकता है। यदि आप किसी नए कार्य को शुरू करना चाहते हैं तो उसका निर्णय आज ही लेना आपको उस कार्य में सफलता दिलाएगा।

आज का तुला राशिफल,  दिसंबर 2018
आज आप अपने कारोबार को लेकर चिंतित रह सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से झगड़ा हो सकता है। आपका कोई रिश्तेदार आज आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ आज आपको निराश कर सकती हैं।

आज का वृश्चिक राशिफल, 7 दिसंबर 2018
नौकरी के क्षेत्र में कुछ परिवर्तन होने की सम्भावना है। घर-परिवार से जुड़े मसले आज आपको परेशान कर सकते हैं। काफी समय से रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। किसी अजनबी से वाद-विवाद होने की सम्भावना बनी हुई है। आपके द्वारा कही गयी किसी बात से आपके सहकर्मी आपसे नाराज़ हो सकते हैं।

आज का धनु राशिफल, 7 दिसंबर 2018
ग्रहों की विपरीत दशा के कारण आज आपका दिन प्रतिकूल रहेगा। आज आप कोई भी नया काम शुरू करने का निर्णय न लें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है, जिसका प्रभाव आपके वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है। किसी की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें।

आज का मकर राशिफल, 7 दिसंबर 2018
पहले कभी जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आज आपको नुकसान पहुँचा सकता है। आज अपना अधिकतर समय घर में बड़ो के साथ व्यतीत करने का प्रयास करें। सेहत से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

आज का कुंभ राशिफल, 7 दिसंबर 2018
आज आपकी किसी बात से आपके दोस्त निराश हो सकते हैं, इसीलिए कुछ भी बोलने से पहले उसके बारे में विचार-विमर्श करना आपके लिए बेहद जरुरी है। यदि आप इस स्थिति को नियंत्रित कर लेते हैं तो आज का पूरा दिन आपके लिए अच्छा व्यतीत होगा। अन्यथा इस स्थिति का नाकारात्मक प्रभाव आपको पुरे दिन परेशान कर सकता है।

आज का मीन राशि का राशिफल-- आज धार्मिक क्रिया कलापों एवम अनुष्ठानों में रूचि बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे, संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी, शारीरिक कष्ट संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। संतान सुख संभव है।
FOR ASTROLOGY www.shubhkundli.com, FOR JOB www.uniqueinstitutes.org

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post