जानिए आज का राशिफल (बुधवार) 05 दिसंबर 2018-

जानिए आज का राशिफल (बुधवार) 05 दिसंबर 2018--- आज का दिन किन राशि वालों को शुभ होगा एवम किन कार्यों से सुयश एवं आप के प्रभाव में होगी वृद्धि ...

(ज्योतिर्विद पण्डित दयानन्द शास्त्री, उज्जैन)...

मेष राशि का राशिफल--
स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण आज आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। जिनका आज जन्मदिन है वह आज अपना अधिक समय अपने घर वालों के साथ व्यतीत करते हैं तो उनके लिए अच्छा होगा। आज आप परिवार के साथ कहीं दूर यात्रा करने पर विचार बना सकता है।

वृषभ राशी --
क़ानूनी मसलों का आज साकारात्मक परिणाम आ सकता है। लेकिन घर एवं परिवार में तनावपूर्ण स्थिति बनी रह सकती है। व्यापार में भी उन्नति होने की सम्भावना है। किसी अजनबी के साथ बहस करने बचें।

मिथुन राशि: निवेश किये धन से अर्जित होने वाले वाले लाभ में विलंब होगा। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी। अर्थ व्यवस्था बिगड़नें से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।

कर्क राशि: कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें, मेहनत करें। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।

सिंह राशि: आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।

कन्या राशि: आलस को त्याग कर काम करें। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।

तुला राशि: आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीड़ित रहेंगे।

वृश्चिक राशि: समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी।

धनु राशि: दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा। आज रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध व समझोतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि: परमार्थिक कार्यों में धन लगेगा। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा एवं आप के प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पुरे होंगे। अपनी परिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें।

कुंभ राशि का राशिफल---
आज आपकी किसी बात से आपके दोस्त निराश हो सकते हैं, इसीलिए कुछ भी बोलने से पहले उसके बारे में विचार-विमर्श करना आपके लिए बेहद जरुरी है। यदि आप इस स्थिति को नियंत्रित कर लेते हैं तो आज का पूरा दिन आपके लिए अच्छा व्यतीत होगा। अन्यथा इस स्थिति का नाकारात्मक प्रभाव आपको पुरे दिन परेशान कर सकता है।

मीन राशि का राशिफल--
आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आज आप जो भी निर्णय लेंगे उसमें आपको लाभ होगा। किसी अन्य की सहायता से आज आपको लाभकारी परिणाम मिलने की संभावना है। किन्ही पुराने मसलों को लेकर आज आप चिंतित रह सकते हैं।
FOR ASTROLOGY www.shubhkundli.com, FOR JOB www.uniqueinstitutes.org

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post