जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि का राशिफल (बुधवार-15 मई 2019 को)..

जानिए  ज्योतिषाचार्य पंडित दयानन्द शास्त्री जी से आपके लिए शुभांक , शुभ रंग और लाभकारी उपाय को....

मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):-
नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें. नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा. राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 9
# आपके लिए उपाय =>  चौराहे पर साबुत लाल मिर्च फेंक आएं।

वृषभ ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
आपकी महत्वाकांक्षाएं सफलता की राह पर संघर्ष हेतु प्रेरित करेंगी. कार्य क्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठायेंगे. परिजनों के दुख-सुख के प्रति मन चिन्तित होगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 7
# आपके लिए उपाय =>  चावल में शक्कर डाल कर खाएं।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
परिवार में किसी महत्वपूर्ण कार्य के सार्थक होने के आसार बनेंगे. सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों की मधुरता बढ़ेगी. जीवन साथी के सहयोग  से समस्याओं का हल करने में सक्षम होंगे.     ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय =>  कार्तिकेय भगवान को प्रणाम करें।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं व भावनात्मक आदान-प्रदान का अभाव संबंधों में एकाकीपन का एहसास करायेगा. किसी नयी सकारात्मक दिशा हेतु मन केंद्रित होगा.  ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय =>  देर रात तक न जागें।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है. परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा. महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें.  जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय =>  सरकारी अधिकारी या किसी बड़े व्यक्ति को मिठाई खिलाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
अक्सर दूसरों की आलोचना अच्छी बात नहीं है. सामाजिक संबंधों के निर्वहन में व्यस्तता बढ़ेगी. महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे. मौसम के अनुकूल आहार-विहार पर नियंत्रण करें. ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय =>  गुनगुने पानी से गरारे करें।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें. लक्ष्यहीन मन में नीरसता बेगी. महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोध से मन खिन्न. किसी की आलोचना ना करें अन्यथा सम्बन्धो में कटुता की आशंका होगी. ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय =>  सुगंधित तेल का उपयोग न करें।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
अपने अन्दर नए उर्जा की अनुभूति करेगा लेकिन बिगड़े हुए सम्बन्धों को सुधारने की चेष्ठा करें. किसी सम्बन्धी की बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं. कार्य क्षेत्र मे नऐ आसारों से मन प्रसन्न होगा.    ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय =>  मीठा पराठा या कोई तली हुई चीज खुद खाएं या दूसरों को खिलाएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
आकस्मिक कुछ नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है. हर वक्त स्वयं को लाचार बनाए रखना ठीक नहीं है. समय का पूर्ण उपयोग करें और सकारात्मकता की ओर केंद्रित हों.     ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय =>  अपनी प्लानिंग में बदलाव न करें। कोई नया काम आज शुरू न करें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
भावनात्मक आकांक्षाओं से आपका मन उद्वेलित होगा. अत्यधिक भावुक्तावश किसी सम्बन्धी की छोटी-छोटी बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती है. किसी नए कार्य में संलग्नता से प्रगति के आसार.    ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय =>  शनि देव को तेल चढ़ाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हुए संबंधों को मधुर बनाने की चेष्टा करें. प्रतिभा व आत्मबल कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित करेगा.  परिजनों से भावनात्मक सहयोग का अभाव रहेगा. ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 6
#आपके लिए उपाय =>  फर्नीचर रिपेयर करवाएं या घर-ऑफिस का टूटा-फूटा सामान फेंक दें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों की मधुरता बढ़ेगी. शासन -सत्ता में पकड़ मजबूत होने के साथ-साथ आय के नए भी साधन सुलभ होंगे. ग्रहों की अनुकूलता से लाभांवित होंगे. आय में वृद्धि होगी. ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय =>  रोटी बनाते वक्त आटे में 1 चुटकी हल्दी जरूर मिलाएं।

ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री एवम उनके साथी वेदाचार्यों द्वारा पाठकों/दर्शकों हेतु शुद्ध, सिद्ध एवम संस्कारित 5 मुखी रूद्राक्ष का (111 का-संख्या) निःशुल्क वितरण किया जाएगा। निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। इन्हें निःशुल्क प्राप्त करने हेतु पंडित दयानन्द शास्त्री के निम्न पते पर पर्याप्त डाक टिकट लगा और स्वयं का पता लिखा लिफाफा भिजवाने की व्यवस्था करें। जो लोग कोरियर या स्पीड पोस्ट से मंगवाना चाहते वे पेकिंग चार्ज एवम कोरियर/स्पीड पोस्ट से इन शुद्ध, सिद्ध एवम संस्कारित रुद्राक्ष प्राप्ति हेतु 150/-Paytm (नम्बर 9039390067 – वाट्सएप पर) करके सूचित करें। - vastushastri08@gmail.com, FOR ASTROLOGY www.expertpanditji.com , FOR JOB www.uniqueinstitutes.org

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post