जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि का राशिफल (बुधवार - 08 मई-2019 को)

ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री जी से आपका शुभांक ओर कौनसा रंग करें प्रयोग।इसके साथ ही जानिए कौनसा उपाय खोलेगा किस्मत के बन्द ताले..

मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):-
संबंधों में पद व मर्यादा का ख्याल रखें. रोजगार क्षेत्र क्षमता का पूर्ण लाभ मिलेगा. मन की निराशा किसी कार्य में रुचि लेने में बाधक बनेगी. उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी.   ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 2
# आपके लिए उपाय =>  गोशाला में कुछ रूपये का दान दें।

वृषभ  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
भावनात्मक आकांक्षाओं से आपका मन उद्वेलित होगा. अत्यधिक भावुक्तावश किसी सम्बन्धी की छोटी-छोटी बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती है. किसी नए कार्य में संलग्नता से प्रगति के आसार.    ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 3
# आपके लिए उपाय =>  चॉकलेट खाएं और किसी गरीब बच्चे को भी खिलाएं।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
भविष्य संबंधी कुछ चिन्ताएं मन में नीरसता लाएंगी. कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें. पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव. क्रोध पर नियंत्रण रखें.       ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय =>  झूठ न बोलें।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
नशीले पदार्थों का सेवन न करें. आय के साधन सुलभ होंगे. भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त मन में एकाकी की अनुभूति होगी. अपयश व लांछन से बचें. परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा. ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय =>  किसी ब्राह्मण को खीर खिलाएं।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
कुछ नये उच्चस्तरीय लोगों से ए शक्तिवान लोगो से निकटता बढ़ेगी. पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे. जीविका क्षेत्र में प्रगति के आसार हैं. आय-व्यय में संतुलन बनायें. ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय =>  पूरे दिन बिल्वपत्र अपने साथ रखें।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
मन पर किसी नये दायित्व की पूर्ति का दबाव बनेगा. उत्साह और युक्ति के अच्छे संयोग से प्रगति का  मार्ग खुलेगा. जरूरी कार्यों के प्रति आलस्य न करें. अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे. ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 9
#आपके लिए उपाय =>  हथेलियों और कलाई पर एलोविरा लगा कर हाथ धो लें।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
हर मामले में हठ करना ठीक नहीं है. किसी नये संबंध की निकटता में आपका संतुलित रहना ही ठीक रहेगा. किसी महत्वपूर्ण निर्णय के प्रति मन दुविधाग्रस्त होगा. आय-व्यय में संतुलन बनायें.     ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय =>  किसी गरीब कन्या को फ्रूट जूस पिलाएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य न करें. शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम की आवश्यकता है. सुख-साधन हेतु व्यय संभव. यात्रा द्वारा कार्य सिद्धि का योग है. घर में खुशहाल माहौल रहेगा.      ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय =>  हनुमान मंदिर के शिखर का दर्शन करें। किसी भी बुजुर्ग को खाने की चीज दें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति होगी. कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी. योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्न होंगे. रोजगार में लाभकारी स्थिति होगी. जरूरी कार्यों में आलस्य छोड़ें. ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय =>  कच्चे दूध में पीले फूल की पत्तियां डाल कर पीपल की जड़ में डाल दें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होगी. शिक्षा प्रतियोगिता कीदिशा में लापरवाही हितकर नहीं है. घरेलू कार्यों में व्यय संभव. कोई महत्वपूर्ण निर्णय में मन दुविधाग्रस्त होगा. आय-व्यय में संतुलन बनायें. ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय =>  घर या ऑफिस टेबल की सफाई करवाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
सगे-संबंधियों की छोटी छोटी बातें मन को दुखित कर सकती हैं. काफी दिनों से दाम्पत्य एवं पारिवारिक जीवन में चल रहे तनाव में कमी आएगी. भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी. ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय =>  बड़ के पेड़ के नीचे तेल का दीपक लगाएं।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
आपका मन भावनात्मक आकांक्षाओं से प्रभावित रहेगा. अत्याधिक भावुकतावश किसी संबंधी की छोटी से छोटी बातें मन को कष्ट पहुंचाएंगी. किसी नये कार्य में संलग्नता से प्रगति के आसार बढ़ेंगे.     ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 9
#आपके लिए उपाय =>  केसर और चंदन मिलाकर तिलक लगाएं।
 FOR ASTROLOGY www.expertpanditji.com , FOR JOB www.uniqueinstitutes.org

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post