जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि का राशिफल (मंगलवार - 07-मई- 2019 को)..

जानिए पण्डित दयानन्द शास्त्री जी से आपका शुभांक ओर शुभ रंग और लाभकारी उपाय...

मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):-
बिगड़े संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना के साथ संलग्नता की आवश्यकता है. खानपान में परहेज रखें. बकाया धन प्राप्ति का योग है. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.   ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 2
# आपके लिए उपाय =>  लाल कपड़े में मसूर की दाल रख कर किसी भिखारी को दान दें।

वृषभ  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
किसी बहुप्रतीक्षित मामले में मनोवांछित परिणाम मिल सकते हैं. संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है. किसी अप्रिय घटना के समाचार से मन दु:खी होगा. आलस्य त्यागें. ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 8
# आपके लिए उपाय =>  9 साल तक की कन्या को छेने वाली मिठाई खिलाएं।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी. अच्छी सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा दें. अच्छा हो कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें. आलस्य को त्यागें.   ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय =>  तुलसी के गमले में से थोड़ी सी मिट्टी निकाल कर सिर पर लगाएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
सगे-संबंधियों के बीच नैतिक मर्यादा का पालन करें. किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के तनाव का सामना करना पड़ेगा. सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा. ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 6
#आपके लिए उपाय =>  दूध पी कर घर से निकलें।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
पुरानी बातों को भूल नई शुरूआत करें. योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा. यदि कोई नया काम शुरू  करना है तो आज का दिन अच्छा है. आय के साधन सुलभ होंगे. धार्मिक कार्यो में संलग्नता बढ़ेगी. ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय =>  लाल फूल पर कुमकुम डाल कर दुर्गा जी को चढ़ाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है. दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता. रोजगार क्षेत्र में अपनी क्षमता का पूर्ण लाभ उठाएंगे.   ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय =>  मुलेठी खाएं।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी. नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ  होगी. जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होंगे. ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय =>  सफेद फूल सफेद कपड़े में बांधकर अपने साथ रखें।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
जीवन में अचानक हो रही उथल-पुथल से डरने के बजाय धैर्य व विवेक से काम लें. विषम स्थितियों के मध्य किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति मे विलम्ब से चिंतित होंगे. दाम्पत्य जीवन में कुछ कटुता के आसार हैं.      ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय =>  मंदिर में सिंदूर या कुमकुम दान दें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा. मस्त-मौला मन मौज मस्ती में व्यर्थ ही समय गवां सकता है. कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय =>  पीपल के पेड़ के नीचे मिठाई रखें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
बहुत सारे अवरोधित कार्यो के हल होने के आसार बनेंगे. कार्य क्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठायेंगे. किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सम्बन्धों का सहयोग प्राप्त होगा. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय =>  पश्चिम दिशा में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा. नीरस स्वभाववश रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. आलस्य न करें.   ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय =>  लोहे की कोई जंग लगी खराब चीज ऑफिस, घर या दुकान से हटा दें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
मन महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा. आपका कल्पनाशील मन नई-नई कल्पनायें कर प्रसन्न होगा. परिजनों के सुख-दु:ख के प्रति मन चिन्तित होगा. परिवार की छोटी-छोटी बातों को दिल से न लें.      ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय =>  घर के पूजा स्थान से 1 फूल उठाकर अपने पास रखें।



Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post