जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि का राशिफल(गुरुवार - 02-मई-2019 को)..

ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री जी से आपका शुभांक ओर शुभ रंग और साथ ही जानिए कौनसा उपाय खोलेगा बन्द क़िस्मत के ताले...
🌹🌹✍🏻✍🏻👉🏻👉🏻🌷🌷

मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):-
परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी. कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा. नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे. पुराने संबंधों से लाभ संभव. जरूरी कार्य समय से पूरे करें.   ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 3
# आपके लिए उपाय =>  टमाटर सूप पीएं।

वृषभ  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग करें. महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी. भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव. विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद है. ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 9
# आपके लिए उपाय =>  किसी को अपशब्द न कहें और बहस न करें।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे. सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति सम्बन्धों में मधुरता बढ़ायेगी. महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें.   ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय =>  हरी सब्जियों का सूप पिएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
पुरानी समस्याओं का हल कर सुख की अनुभूति करेंगे. भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी. विद्यार्थियों के लिए ग्रह अनुकूल होंगे. नई दिशा में सक्रिय होने के आसार हैं.     ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय =>  गंगाजल पीएं।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
धामिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. कानूनी मामलों में मनोवांछित परिणाम मिल सकते हैं. मीडिया अथवा लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है. विरोधियों की सक्रियता के बावजूद भी धैर्य का परिचय देंगे. ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय =>  गेहूं के आटे का हलवा किसी गरीब को खिलाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आसपास  के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे. कुछ नई प्रतिभाएं आप में परिलक्षित होंगी. आर्थिक पक्ष से सबल होंगे. महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें.   ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय =>  पत्ते वाली सब्जी न खाएं।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है. जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे. मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे. शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी. ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय =>  ऑफिस या घर में फूलों वाला रूम फ्रेशनर यूज करें।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
परिश्रम द्वारा आर्थिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे. समय बड़ा मूल्यवान है अत: इसे व्यर्थ न गंवायें. किसी नये संवेदना का प्रभाव नये रिश्ते को जन्म देगा. अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केन्द्रित होने मे असमर्थ होगा. ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 9
#आपके लिए उपाय =>  माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा. महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें. कुछ नए उच्च स्तरीय सम्बन्धों से निकटता बढ़ेगी. किसी नई दिशा में के प्रति आप उत्साहित होंगे.   ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 9
#आपके लिए उपाय =>  केसर या केसर से बनी कोई चीज मंदिर में चढ़ाएं।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति के अच्छे आसार बनेंगे. कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है. परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा. राजनीतिक संबंधों का पूर्ण लाभ मिलेगा. ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय =>  रोटी पर नमक और सरसों का तेल लगाकर कौवों को खिलाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार हैं. अच्छी व्यवहार कुशलता द्वारा मान-मर्यादा में वृद्धि होगी. रोजगार में क्षमता का पूर्ण लाभ मिलेगा.     ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय =>  किसी की बुराई न करें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकतें है. पुराने संबंध में विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे. ग्रहों की अनुकूलता से कार्यक्षेत्र में लाभ संभव.   ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय =>  किसी भी मंदिर के पुजारी को तिलक लगा कर प्रणाम करें।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post