क्या होगा शुक्र के मकर में गोचर का प्रभाव--

ज्योतिष के प्रमुख ग्रहों में से एक व राक्षस गुरु शुक्र 24 फरवरी 2019 को धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र का ये परिवर्तन कई मायनों में बहुत ही विशेष होने जा रहा है। यह परिवर्तन हर किसी को प्रभावित करेगा। शुक्र भौतिक सुख के लिए परमावश्यक गृह है | कलयुग में इसी की प्रधानता मानी गयी है इसीलिये कलयुग के नर नारी नैतिक रूप से पतित होते जा रहे हैं | मकर राशी शुक्र के मित्र शनि की राशी है | शनि स्वयं भी नकारात्मक गृह है |

एक ओर जहां ये परिवर्तन कुछ राशियों को जोरदार लाभ देगा, वहीं कुछ के सामने बड़ी परेशानियां भी खड़ी करेगा, जबकि अन्य के लिये ये पूरी तरह से तख्तापलट कारक रहेगा। इससे पहले शुक्र ग्रह ने 29 जनवरी 2019 को वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश किया था और अब इससे निकल कर 24 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में शुक्र भाग्य का कारक ग्रह माना गया है।

ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री का कहना है कि शुक्र अब तक धनु राशि में हैं, जो कि बृहस्पति की राशि है। वहीं इसके ठीक बाद यानि 24 फरवरी 2019 को यह मकर राशि यानि शनि की राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। और ये सर्वविदित है कि शनि और शुक्र महायोग का निर्माण करते हैं। ऐसे में इनकी आपसी दोस्ती जहां कुछ लोगों को फर्श से अर्श तक के दर्शन करायेगी, वहीं कुछ के लिये ये समय काफी कष्ट कारक भी हो जायेगा।

पण्डित दयानन्द शास्त्री के अनुसार शुक्र ग्रह जन्म कुंडली में स्थित 12 भावों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव डालता है। इसे यानि शुक्र को एक शुभ ग्रह माना गया है, परंतु यदि शुक्र कुंडली में मजबूत होता है तो जातकों को इसके अच्छे परिणाम मिलते हैं जबकि कमज़ोर होने पर यह अशुभ फल देता है।शुक्र को सुंदरता, ऐश्वर्य और कला के साथ जुड़े क्षेत्रों का अधिपति माना जाता है। इसलिए जन्म कुंडली में शुक्र की शुभ स्थिति व्यक्ति को शारीरिक रूप से सुंदर और मन-मोहक बनाती है, साथ ही समस्त सांसारिक सुख प्रदान करती है। वहीं शुक्र के अशुभ प्रभाव से वैवाहिक जीवन में परेशानी और भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी आती है।

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक शुभ ग्रह माना गया है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को भौतिक, शारीरिक और वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है। इसलिये ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम वासना और फैशन डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है।

पण्डित दयानन्द शास्त्री के अनुसार ज्योतिष में शुक्र को वृष और तुला राशि का स्वामी माना गया है। इस वर्ष 2019में शुक्र ने  01 जनवरी 2019 को वृश्चिक राशि में, 29 जनवरी को धनु राशि में 24 फरवरी को मकर राशि में, 21 मार्च को कुम्भ राशि में, 15 अप्रैल को मीन राशि में, 10 मई को मेष राशि में 04 जून को वृष राशि में, 28 जून को मिथुन राशि में, 23 जुलाई कर्क राशि में 16 अगस्त को सिंह राशि में, 09 सितम्बर को कन्या राशि में, 03 अक्टूबर को तुला राशि में 28 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में, 21 नवम्बर को धनु राशि में, 15 दिसम्बर को मकर राशि में संचरण करेगा।

24 फरवरी 2019 को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र अभी धनु राशि में विचरण कर रहे हैं। कुंडली में शुक्र के अच्छे प्रभाव से व्यक्ति को धन और संपन्नता की प्राप्ति होती है। शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी होता है और मीन इसकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इसकी नीच राशि कहलाती है। शुक्र को 27 नक्षत्रों में से भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। ग्रहों में बुध और शनि ग्रह शुक्र के मित्र ग्रह हैं और सूर्य व चंद्रमा इसके शत्रु ग्रह माने जाते हैं।

👉🏻👉🏻👉🏻जानिए शुक्र के प्रभाव --
प्रचलित मान्यता के अनुसार मजबूत शुक्र व्यक्ति के वैवाहिक जीवन को सुखी बनाता है। यह पति-पत्नि के बीच प्रेम की भावना को बढ़ाता है। वहीं प्रेम करने वाले जातकों के जीवन में रोमांस में वृद्धि करता है।

ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री ने बताया कि जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होता है वह व्यक्ति जीवन में भौतिक सुखों का आनंद लेता है। बली शुक्र के कारण व्यक्ति साहित्य एवं कला में रुचि लेता है।

वहीं इसके ठीक विपरीत पीड़ित शुक्र के कारण व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती हैं। पति-पत्नि के बीच मतभेद होते हैं। व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता आती है और वह भौतिक सुखों के अभाव में जीता है। यदि जन्म कुंडली में शुक्र कमज़ोर होता है तो जातक को कई प्रकार की शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। पीड़ित शुक्र के प्रभाव से बचने के लिये जातकों को शुक्र ग्रह के उपाय करने चाहिए।

24 फरवरी 2019 की रात 12 बजकर 30 को शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर रहें है जो 22 मार्च 2019 की सुबह 4 बजकर 48 मिनिट तक यहीं रहेंगे। शुक्र के इस संचरण का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा।

👉🏻👉🏻👉🏻
जानिए सभी राशियों पर शुक्र के मकर में गोचर का असर/प्रभाव--

मेष : स्वयं की मेहनत आपकी आमदनी में बढोत्तरी का कारण बनेगी | घर में कोई पुनर्निर्माण आदि करवा सकते हैं | स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्या रह सकती है | पेट की तकलीफ हो सकती हैं | अपने खानपान पर नियंत्रण रखना ही ठीक रहेगा | आपको अत्यधिक सेक्स करने से परहेज करना चाहिए |

वृषभ : मन में अस्थिरता रहेगी | निर्णय लेने में आपको अधिक समय लगेगा और हो सकता है की आप गलत निर्णय अधिक मात्रा में लें | जीवन साथी के साथ भी आपकी पटरी नहीं बैठ पाएगी | दूर के लोगों से आपकी अच्छी निभेगी | इन्टरनेट से कोई नया मित्र मिल सकता है | धन हानि के योग भी बने हुए हैं |

मिथुन : सेक्स की इच्छा प्रबल बनी रहेगी | गुप्त रोग भी आपको हो सकता है | कोई पुराने कार्य आपके पूर्ण हो सकते हैं | किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है | प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा परिणाम निकल सकता है | कामकाज ठीक रहेगा | किसी और की जिम्मेदारी भी आपके सुपुर्द करी जा सकती है |

कर्क : यह आपके लिए लाभकारी गोचर रहने वाला है | आप कुछ नयी खरीद कर सकते हैं | आपके नए मित्र भी बन सकते हैं | कामकाज में भी प्रगति रहने वाली है | व्यापारी वर्ग भी अच्छा धनार्जन करेगा |मन में संगीत फिल्म आदि के प्रति अधिक रूचि रहेगी | गाने का मन भी हो सकता है | निजी जीवन भी अच्छा रहेगा और साथी से सहयोग भी मिलेगा |

सिंह : अचानक खर्चों से परेशान हो सकते हैं | लम्बी यात्रा के योग भी बनेंगे | छोटे भाई बहिन किसी समस्या से जूझ सकते हैं | मीठा अधिक खाने से बचिए | आपको अचानक धनलाभ होने की अच्छी सम्भावना है किन्तु सामान्य जीवन में रुकावट अधिक महसूस करेंगे | सेक्स से सम्बंधित कोई समस्या उभर सकती है |

कन्या : घर परिवार में बीमारी घर कर सकती है | प्रेम संबंधों में बात आगे बढ़ सकती है | शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए अच्छा गोचर है | संतान पक्ष से प्रसन्नता प्राप्त होगी | दांतों , जबड़ों, पाचन तंत्र आदि में तकलीफ हो सकती है |

तुला : आपको गलत निर्णय लेने के कारण नुक्सान उठाना होगा | घर परिवार में अच्छा माहौल रहेगा | कार्य अच्छे होते रहेंगे किन्तु आपको बड़े निर्णय दूसरों से सलाह कर के ही लेने चहिये | जमीन के दलालों को फायदा हो सकता है साथ ही वाहन के व्यवसाइयों को भी | लाभ होगा किन्तु अपेक्षा से थोडा कम ही रहेगा | नौकरी भी ठीक बनी रहेगी |

वृश्चिक: आँखों की रक्षा कीजिये | खानपान पर नियंत्रण रखिये | विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं | आपके विरुद्ध षड्यंत्र हो सकता है किन्तु आप स्वयं को निकाल ले जायेंगे | लम्बी यात्रा भी संभव है | अनैतिक सेक्स सम्बन्ध का लाभ भी आप ले सकते हैं |

धनु : नौकरी ढूंढ रहे लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है | महिलाओं को विशेष रूप से लाभ रह सकता है | धन की आवक अच्छी बनी रहेगी | खर्चे अचानक आ सकते हैं | प्रेम संबध में अच्छी प्रगति होगी | आप दूसरों पर रौब ज़माने का प्रयत्न कर सकते हैं | निजी जीवन में अनबन रह सकती है |

मकर : मन में संगीत प्रेम रोमांस के भाव रहेंगे | किसी साथी की तलाश पूर्ण हो सकती है | नए दोस्त बनेंगे | निजी जीवन अच्छा रहेगा | आप सुख सुविधा पर दिल से खर्च करेंगे | आपमें दिखावे के प्रति रुझान जाग्रत हो सकता है | शारीरिक सम्बन्ध अधिक बार स्थापित करेंगे |

कुंभ :सेक्स के प्रति आपकी अधिक रूचि रहेगी | आप अनैतिक रूप से भी सेक्स सम्बन्ध बना सकते हैं | भाग्य उतना साथ नहीं देगा किन्तु आपका अहित भी नहीं होगा | मान सम्मान पर ठेस पहुँच सकती है इसका ध्यान रखना होगा | आने वाले समय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं |

मीन : स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती हैं | कानूनी मसलों में हानि हो सकती है | आप नए सामान की खरीद कर सकते हैं | लम्बी यात्रा आदि पर जा सकते है | किसी विपरीत लिंग के जातक से सहयोग मिल सकता है | नौकरी बदल सकते हैं |
FOR ASTROLOGY www.shubhkundli.com, FOR JOB www.uniqueinstitutes.org

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post