दांत दर्द की समस्या का घरेलू उपचार

नमक व काली मिर्च – दोनों ही एंटीबायोटिक है, जिसका उपयोग करने से दांत का दर्द बहुत जल्द चला जाता है|
    नमक व काली मिर्च पाउडर को सामान मात्रा में लें, फिर इसमें कुछ बूंदे पानी की डालें, जिससे ये पेस्ट बन जाये| अब इसे दांतों में जहाँ दर्द है, वहां लगायें और थोड़ी देर लगे रहने दें| दिन में 2-3 बार ऐसा करें आराम मिलेगा|

लहसून – लहसून भी एंटीबायोटिक होता है, जो एक दवाई की तरह काम करता है| बहुत सी दवाइयों में इसका उपयोग होता है|
    लहसून की कलियों को पीस लें, अब इसमें चुटकी भर नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं| इस मिश्रण को दाँतों में जहाँ दर्द है वहां लगायें, थोड़ी देर लगे रहने दें| दिन में 1-2 बार ऐसा करें आराम मिलेगा|
    आप चाहें तो लहसून की कलियों को ऐसे ही मुंह में डाल कर चबाएं| दांत दर्द कम हो जायेगा|

लौंग – अगर दांतों में इन्फेक्शन की वजह से दर्द हो रहा है, तो ये तरीका बहुत असरदार है| यह तरीका बहुत आसान और सबसे कॉमन है|
    लौंग को थोड़ा पीस लें, अब इसमें कुछ बूदें सरसों के तेल की डालें| इसे दांतों में लगायें| थोड़ी देर लगे रहने दें| आराम मिलेगा|
    इसके अलावा लौंग के तेल को कॉटन में लेकर दांतों में लगायें| दर्द बहुत जल्द गायब हो जायेगा|
    इसके अलावा 1 ग्लास पानी में लौंग तेल की कुछ बूंदे डालें और इस पानी से कुल्ला करें दर्द भाग जायेगा|

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post