चेचक के दाग दूर करने के घरेलू उपाय

1.  टमाटर का उपयोग -
टमाटर विटामिन E से भरपूर होता है| हमें इन दागों को मिटाने के लिए विटामिन E से युक्त भोजन ज्यादा से ज्यादा खाना चाहिए जैसे टमाटर, हेज़ल नट्स आदि| टमाटर के पल्प को आप दाग में लगायें, थोड़ी देर बाद इसे पानी से धो लें| टमाटर काले धब्बे हटाने में बहुत सहायक होता है|इसके अलावा आप टमाटर के रस में नीबू का रस मिला कर लगायें| ये भी चेचक के दाग में बहुत फायेदेमंद है|

2.  एलोवेरा का उपयोग -
एलोवेरा बहुत इफेक्टिव होता है चेचक के दाग धब्बों पर| आप एलोवेरा के gel को दाग पर लगायें और थोड़ी देर बाद धो लें, रोज ऐसा करने से आपको असर जरुर दिखाई देगा|

3.  शहद का उपयोग -
शहद को दाग पर लगायें और कुछ देर रखने के बाद साफ कर लें| इसे दिन में 3 बार लगायें| रोज लगाने से आपके दाग जल्दी ही हल्के होकर गायब होने लगेंगे|

4.  नीबू का उपयोग -
नीबू नेचुरल ब्लीच है जो स्किन कलर को लाइट करता है| रोज नहाने से पहले दाग पर नीम्बू घिसे, इन्हें 1 घंटे रहने दें फिर साफ कर लें| यह बहुत असरदार तरीका है जो आप आसानी उपयोग कर सकते है|

5 . लहसुन का उपयोग -
लहसून का रस निकाल लें| अब इसे दिन में कई बार दाग पर लगायें| जल्दी आपको परिणाम मिलेगा|

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post