इलाइची के फायदे और नुकसान


1. पाचनतंत्र मजबूत करे –
हर भारतीय खाने के बाद अपने मेहमानों को सौंफ, इलायची देता है| आपको पता है ऐसा क्यों? क्यूंकि इलायची में नेचुरल तत्व होते है जो खाने को पचाने में मदद करते है| इससे गले व पेट में होने वाली जलन भी कम होती है, साथ ही पेट के अंदर की सुजन कम करती है| इलायची से गैस, एसिडिटी, ख़राब पेट की शिकायत दूर होती है|

2. सर्दी खराश दूर करे –
सर्दी की वजह से कई बार गले में बहुत दर्द होता है, और अजीब सी खराश होती है| इसे ठीक करने का सबसे आसन तरीका है इलायची| सुबह खाली पेट व रात को सोने से पहले 1-2 इलायची चबाएं| फिर गुनगुना पानी पी लें| गले को कुछ ही समय में आराम मिलेगा| इलायची गर्म करती है, जिसके सेवन से शरीर में गर्माहट बढती है व सर्दी खांसी से आराम मिलता है| कफ की भी परेशानी दूर होती है|

3. हिचकी बंद करे –
इन्सान को कभी भी अचानक हिचकी आने लगती है| इसकी कोई दवाई तो नहीं आती है| कुछ नेचुरल तरीके से बंद किया जा सकता है| कई बार ये बहुत देर तक लगातार आती है जिससे परेशानी महसूस होती है| इसे बंद करने के लिए बीएस आपको 1 इलायची मुहं में दबानी है| इसे चबाते रहिये कुछ देर में हिचकी गायब हो जाएगी|

4. ब्लडप्रेशर कंट्रोल –
इलायची में ब्लडप्रेशर कंट्रोल करने की भी क्षमता होती है, इसमें पोटेशियम, फाइबर होता है जो ब्लडप्रेशर कंट्रोल करता है| ब्लडप्रेशर के मरीज को खाने के बाद इलायची का सेवन जरुर करना चाहिए|

5. विषेले पदार्थ निकाले –
शरीर की अंदरूनी सफाई उतनी ही जरुरी है जितनी बाहरी| हम बाहरी सफाई का तो पूरा ध्यान रखते है लेकिन शरीर के अंदर की सफाई कभी नहीं सोचते| कुछ भी अटर शटर खाते रहते है टैंकर की तरह सब भरते जाते है| आपको अंदरूनी सफाई का आसन तरीका बताता हूँ| आपको रोज बस एक इलायची खानी है, इससे किडनी से सारे विषेले तत्व निकल जायेंगे|


www.hellopanditji.com,

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post