
अस्थमा – अस्थमा की बीमारी में अदरक आपको बहुत आराम देगा| इसके लिए अदरक के जूस में मैथी पाउडर व शहद मिलाकर खाएं| कुछ दिन रोज इसे लें, जल्द आराम मिलेगा|
पाचन तंत्र मजबूत बनाये – अदरक से पाचनतंत्र मजबूत होता है| पेट से जुडी सारी परेशानी दूर होती है| अदरक का जूस पियें, इससे कब्ज की परेशानी दूर होगी, साथ ही ये गैस की परेशानी से भी निजात देता है| उल्टी जैसा महसूस होने पर ताजा अदरक का छोटा सा टुकड़ा लेकर उसे चबाएं| थोड़ी देर में ही आराम मिलेगा| पेट के अल्सर को अदरक के द्वारा आराम दिया जा सकता है|
गठिया रोग दूर करे – जोड़ो का दर्द, गठिया में होने वाला दर्द को अदरक के द्वारा मिटाया जा सकता है| शरीर में होने वाले दर्द, सूजन को अदरक का नियमित उपयोग कर ठीक कर सकते है| अदरक के जूस को सीधा या शहद में मिलाकर दिन में एक बार जरुर पियें, इसे रोजाना पियें इससे आपको जरुर आराम मिलेगा| एक शोध के अनुसार जो लोग रोज अदरक का सेवन करते है उन्हें नए पुराने कोई भी तरह का दर्द हो ठीक हो जाता है|
कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोके – अदरक खाने से शरीर में कैंसर की कोशिकाएं नहीं बढ़ पाती है| खासतौर पर ये स्तन कैंसर को रोकने में मदद करता है|
www.hellopanditji.com,