G.K. QUESTION SERIES-1

1. हाल ही में कौन–सा दक्षिण एशियाई देश विश्व बैंक की एजेंसी माइगा का 181 वाँ सदस्य बना? – भूटान
2. किस देश ने परमाणु संयंत्रों के बड़े नेटवर्क का विस्तार करने हेतु परमाणु बिजली विस्तार परियोजना शुरू की? – चीन
3. हाल ही में केंद्र सरकार ने पेंशनभोगियों को किस डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सुविधा प्रदान की है? – जीवन प्रमाण
4. निकाय चुनाव में अनिवार्य मतदान का प्रावधान करने वाला देश का प्रथम राज्य कौन–सा है? – गुजरात
5. प्लेट्स ग्लोबल 250 रैंकिंग में सबसे ऊँची रैंक पाने वाली भारतीय ऊर्जा कंपनी कौन–सी है? – ओएनजीसी
6. हाल ही में जापान की सॉफ्टबैंक कंपनी ने भारत में 10 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की है। सॉफ्टबैंक किस क्षेत्र से संबंधित कंपनी है? – दूरसंचार
7. हाल ही में फुटबाल खिलाड़ी लियोनल मेसी चैंपियंस लीग में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनका संबंध किस देश से है? – अर्जेंटीना
8. हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मनोज कुमार को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनका संबंध किस खेल से है? – मुक्केबाजी
9. किस देशों ने जर्मन नाजी साम्राज्य में बड़े पैमाने पर मारे गए यहूदियों में से बचे हजारों यहूदियों के लिए मुआवजा देने हेतु 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए? – फ्रांस – अमेरिका
10. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ साइबर सुरक्षा और ग्रीन आईसीटी के क्षेत्र में सहयोग करने का निर्णय लिया? – जापान
11. हाल ही में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश में सड़क निर्माण परियोजनाओं हेतु कितने करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की है? – रु. 90 करोड़
12. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने ओएनजीसी की गैस खोज परियोजना में देरी की जाँच के लिए किस समिति का गठन किया है? – तालुकर समिति
13. एफआईआई (FII) द्वारा 75% हिस्सेदारी प्राप्त करने वाली पहली सूचीबद्ध भारतीय कंपनी कौन–सी है? – एचडीएफसी
14. हाल ही में किस कंपनी ने भारतीय भाषा इंटरनेट गठबंधन बनाने की घोषणा की है? – गूगल
15. हाल ही में भारती ने किस देश को हराकर तीसरी महिला सैफ चैंपियनशिप जीती? – नेपाल
16. डेविस कप–2014 का खिताब किस देश ने जीता? – स्विट्जरलैंड
17. हाल ही में यूनाइटेड किंगडम ने मीना सलमान बंदरगाह पर एक स्थायी नौसेना बेस स्थापित करने के लिए किस खाड़ी देश के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए? – बहरीन
18. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ मल्टी रोल फाइटर एयरक्राफ्ट के विकास के लिए अंतर सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए? – रूस
19. हाल ही में किस मंत्रालय ने मैत्रेयी अंतरराष्ट्रीय विजिटिंग प्रोफेसरशिप का आरंभ किया है? – विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
20. हाल ही में भारत–रूस अंतर सरकारी आयोग का बीसवाँ सत्र किस स्थान पर आयोजित किया गया? – नई दिल्ली
21. किस बैंक ने फेसबुक आधारित धन हस्तांतरण प्लेटफार्म केपे की शुरूआत की है? – कोटक महिंद्रा
22. हाल ही में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने कनाडा के किस प्रांत से तरलीकृत प्राकृतिक गैस प्राप्त करने के लिए 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश करने की घोषणा की है? – ब्रिटिश कोलंबिया
23. कुछ ही घंटों में दुनिया के किसी भी कोने में स्थित लक्ष्य को बेधने में सक्षम एडवांस हाइपरसोनिक वेपन का किस देश द्वारा किया गया पहला परीक्षण विफल हो गया? – अमेरिका
24. किस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने विश्व कप 2015 का एंबेस्डर नियुक्त किया है? – विराट कोहली
25. हाल ही में दक्षिण कोरिया के जेजू में आयोजित आठवीं विश्व महिला मुक्केबाज चैंपियनशिप देवी और स्वीटी ने अपने–अपने वर्ग में कौन–सा पदक जीता? – रजत
26. हाल ही में लुइस हैमिल्टन अबु धाबी ग्रां पी जीतकर दूसरी बार फार्मूला वन विश्व चैंपियन बने। उनका संबंध किस टीम से है? – मर्सिडीज
27. किस देश ने दक्षिण चीन सागर विवाद को हाल करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता को खारिज कर दिया है? – चीन
28. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने संविधान में संशोधन करने के प्रयास के फलस्वरूप जनता के हिंसक विरोध के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया? – बुर्किनाफासो
29. किस शहर ने भारत में वर्ष 2014 में सबसे अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या दर्ज कराई? – मुंबई
30. वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन–2015 हेतु कौन–सा देश सहयोगी बना? – अमेरिका
31. हाल ही में भारत में किस कैरेबियाई देश से टैक्स सूचना साझेदारी समझौता किया है? – सेंट किट्स एंड नेविस
32. पत्रिका फॉर्च्यून द्वारा जारी ‘बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर’ की सूची में भारतीय मूल के किस व्यक्ति को शामिल नहीं किया गया है? – इंद्रा नूई
33. विश्व शतरंज चैंपियनशिप–2014 का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता? – मैग्नस कार्लसन
34. हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने किस क्रिकेट खिलाड़ी को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी घोषित किया है? – भुवनेश्वर कुमार
35. हाल ही में किस एशियाई देश ने भारत के साथ मिलकर नालंदा विश्वविद्यालय को विकसित करने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए? – भूटान
36. हाल ही में मुक्त व्यापार जोन के लिए संयुक्त अध्ययन समूह के गठन पर किन देशों के मध्य सहमति बनी? – भारत–रूस
37. किस राज्य सरकार ने 5000 मेगावाट की सौर परियोजना स्थापित करने हेतु सन एडीसन के साथ समझौता किया है? – राजस्थान
38. केंद्र सरकार ने प्रतिवर्ष किस दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है? – 31 अक्टूबर
39. भारत में पूँजी बाजारों की नियामक संस्था सेबी ने हाल ही में किस कंपनी पर पूँजी बाजारों में व्यापार करने पर तीन वर्ष का प्रतिबंध लगाया है? – डीएलएफ
40. सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने 10 वर्ष या उससे अधिक की आयु के बच्चों के लिए किस नाम से बचत खाता सुविधा हाल ही में शुरू की है? – पहली उड़ान
41. हाल ही में भारत में खिलाड़ी हरिंदर पाल सिंह संधू ने एशियन बीच गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। उनका संबंध किस खेल से है? – स्क्वॉश
42. हाल ही में कर्नल सी. के. नायुडू लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार किस खिलाड़ी को प्रदान किया गया है? – दिलीप वेंगसरकर
43. हाल ही में पहले चीन–जापानी युद्ध के दौरान डूबे चीनी जहाज झीयुआन का मलवा किस सागर में खोजा गया? – पीला सागर
44. हाल ही में किस देश ने स्वदेशी लेजर रक्षा हथियार प्रणाली विकसित की? – चीन 45. संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने किस झील को दर्शनीय पर्यटन स्थल घोषित किया है? – चिल्का झील
46. सुजलॉन एनर्जी ने दुनिया का सबसे ऊँचा हाइब्रिड पवन टर्बाइन गुजरात राज्य के किस जिले में स्थापित किया है? – कच्छ
47. निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई ने 10 वर्ष से अधिक की आयु के बच्चों के लिए किस नाम से बचत खाता सुविधा हाल ही में शुरू की है? – स्मार्ट स्टार
48. विश्व बैंक ने अपनी दक्षिण एशिया आर्थिक फोकस रिपोर्ट में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2014–15 के 5.6 फीसदी के मुकाबले वर्ष 2015–16 में कितने प्रतिशत रहने की उम्मीद जताई है? – 6.4
49. हाल ही में लंदन में आयोजित एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता? – नोवाक जोकोविच
50. हाल ही में चाइना ओपन सुपर सीरीज बैंडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुषों का एकल खिताब किस खिलाड़ी ने जीता? – किदाम्बी श्रीकांत
51. हाल ही में जमात–ए–इस्लामी के मुखिया मतीउर्रहमान निजामी को युद्ध अपराधों के लिए मृत्युदंड दिया गया। जमात–ए–इस्लामी किस देश की पाटी है? – बांग्लादेश
52. हाल ही में फिलिस्तीन को राज्य के रूप में मान्यता प्रदान करने वाला पहला यूरोपीय संघीय देश कौन–सा है? – स्वीडन
53. हाल ही में किस राज्य में हड़प्पा युगीन रेखाचित्र पाए गए हैं? – कर्नाटक
54. हाल ही में भारत ब्रिटेन शिक्षा फोरम की 6ठी बैठक किस स्थान पर संपन्न हुई? – नई दिल्ली
55. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 17.6 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ कौन–सा देश दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है? – चीन
56. पिछले 142 साल से कौन–सा देश दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ था? – अमेरिका
57. मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने 9 अक्टूबर, 2014 को वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया। यह आयोजन राज्य के किस शहर में किया गया? – इंदौर
58. हाल ही में 119वाँ अखिल भारतीय बेटन कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब किस टीम ने जाता? – इंडियन ऑयल
59. 50 देशों ने कर चोरी के विरुद्ध कार्रवाई हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता किस देश में किया गया? – जर्मनी
60.किन दो देशों के बीच राजनयिक पासपोर्ट धारकों हेतु वीजा की अनिवार्यता खत्म करने का समझौता सम्पन्न हुआ? – भारत–अल्बानिया
61. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की हाल ही में हुई भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के एक नए वैकल्पिक मार्ग पर सहमति प्रदान की। यह मार्ग कहाँ से होकर गुजरेगा? – नाथूला दर्रा
62. हाल ही में जारी वैश्विक भुखमरी सूचकांक–2014 के अनुसार सूचकांक में शामिल कुल 76 देशों में भारत को कौन–सा स्थान मिला है? – 55वां
63. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 6 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ कौन–सा देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है? – भारत
64. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आरबीआई) द्वारा जारी मौद्रिक नीति में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने के कारण रेपो रेट कितने फीसदी पर बना हुआ है? – 8 फीसदी
65. अमेरिका के किस राज्य में कोडिक प्रक्षेपण स्थल स्थित है? – अलास्का
66. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 अक्टूबर, 2014 को ‘सांसद आदर्श ग्राम योजना’ राष्ट्र को समर्पित की। इस योजना में वर्ष 2019 तक प्रत्येक सांसद के लिए कितने गाँवों के विकास का लक्ष्य रखा गया है? – 3
67. एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (ओडीआई) मैच में शतक लगाने वाले सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी कौन हैं? – खुर्रम खान
68. हाल ही में ग्लाडी नोसेरा ने हीरो महिला इंडियन गोल्फ ओपन–2014 का खिताब जीता। उनका संबंध किस देश से है? – फ्रांस
69. भारत ने ‘आपराधिक मामलों में कानूनी और न्यायिक सहयोग संधि’ पर किस खाड़ी देश के साथ हस्ताक्षर किए? – ओमान
70. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किस अफ्रीकी देश के साथ तेल एवं गैस सहयोग समझौता ज्ञापन को मंजूरी प्रदान की? – मोजांबिक






www.hellopanditji.com,

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post