कब्ज




अक्सर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं होता कि लगातार कब्ज के रहने से उनके स्वास्थ्य पर कितना बुरा प्रभाव पड़ता है।कब्ज व्यक्ति की कार्यक्षमता को तो घटाती ही है, इससे व्यक्ति का विकास भी रुक जाता है। सामान्य दिखने वाली लेकिन बेहद गंभीर इस समस्या का एक बेहद कारगर और सरल उपाय यह है। कच्चे पालक का रस पीते रहने से कब्ज कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है।

- पालक, बथुए की सब्जी, चौलाई, मसूर की दाल और सुखे मेवे खाने से भी कब्ज दूर होती है।

- एक कच्चा प्याज नियमित रूप से भोजन के साथ खाने से कब्ज नहीं होती।- गर्म दूध में दो चम्मच गुलाब का गुलकंद डालकर लेने से पेट साफ होता है।

- सोने से पहले पचास ग्राम शहद दूध में या पानी मिलाकर पीएं।

- छाछ में अजवाइन मिलाकर पीने से भी कब्ज दूर होती है।

- खाली पेट सेब खाने से कब्ज का नाश होता है।
- कब्ज की शिकायत हो तो रात को सोने से पहले पपीता खाएं।

- मुनक्का दूध में उबालकर लेने पर इस समस्या से राहत मिलती है।
- सोते समय एरण्ड का तेल दूध में मिलाकर पीने से कब्ज दूर होती है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post