जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि का राशिफल.. 27-06-2019 को ....


जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि का राशिफल..
   27-06-2019 को  ....

##मेष :-आज मन प्रसन्न रहेगा।कामकाज से संबंधित नवीन योजना बना सकते है। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। जोखिम लेने से बचें, अनजान व्यक्ति पर विश्वास न करें।

##वृषभ:- आज परिवार का उत्तम सहयोग बना रहेगा। कामकाज में लाभ होगा। मन में नवीन उत्साह एवं जोश देखने को मिलेगा। नोकरी क्षेत्र के सफलता मिल सकती है। आय बढ़ सकती हैं।

##मिथुन :- शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। व्यापार रोजगार में समय पर निर्णय लेने से लाभ होगा। अपनी मेहनत पर ध्यान दें।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

##कर्क :- आज सीमित दायरे में रहकर काम करें।प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। मित्रों का अच्छा साथ मिलेगा। वाहन प्रयोग सावधानी से करें।

##सिंह :- परिवार की तरफ से खुशी एवं प्रसन्नता का माहौल होगा।करीबी आपसे नाराज हो सकते। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें।कामकाज में सफलता मिलेगी।

##कन्या :- आज परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।नवीन कार्य के प्रति आकर्शण बढ़ेगा।किसी प्रकार की लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है।

##तुला :-आज काम काज सामान्य रहेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।रुके हुए काम कोशिश करने से बन सकते हैं। नवीन मित्रता होगी। स्वभाव में गंभीरता बनेगी। 

##वृश्चिक :- आज काम काज ठीक ठाक रहेगा।मीठी वाणी के कारण मित्रतापूर्ण संबंध कायम होंगे।परिवार में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते आ सकती है।

##धनु :- आज काम काज से लाभ मिलेगा।किसी प्रकार का शुभ कार्य घर-परिवार में संपन्न हो सकता है। किसी से मतभेद हो सकते है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

##मकर :-आज कामकाज में मन लगा रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि देखने को मिलेगी। परिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। नए संपर्क से लाभ मिलेगा।

##कुंभ :-कार्य क्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।कामकाज में नया कुछ करने की सोच सकते हे। वाणी की मधुरता बनाएं रखें। रुका हुआ कार्य सम्पन्न हो सकता है।

##मीन :- आज कामकाज मिला-जुला बना रहेगा। रूखे व्यवहार से बचें, पारिवारिक सुख और सहयोग मिलेगा। किसी से विवाद परेशानी का कारण बन सकता है। क्रोध से बचें।
 FOR ASTROLOGY www.expertpanditji.com , FOR JOB www.uniqueinstitutes.org

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post