शनि की स्थिति

कुंडली के नौ ग्रहों में से शनि की स्थिति का विशेष असर हमारे जीवन पर होता है। शनि यदि अशुभ होता है तो कई कामों में अशुभ फल मिलते हैं। यहां जानिए 15 ऐसे संकेत जो बताते हैं कि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि अशुभ है...
1.शनि अशुभ होने पर आंखें कमजोर हो जाती हैं, कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।
2. व्यक्ति नया ज्ञान प्राप्त नहीं कर पाता है, पढ़ाई में मन नहीं लगता और इस क्षेत्र में कोई उपलब्धि भी प्राप्त नहीं हो पाती है।
3. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि अशुभ हो तो उसका विवाह होते ही ससुराल पक्ष में कोई हानि हो सकती है।1
यदि कोई व्यक्ति घर बनवा रहा है और कोई अशुभ घटना हो जाए तो ये भी शनि के अशुभ होने का संकेत है।
5. कुंडली में शनि अशुभ हो जाए तो व्यक्ति का मन बुराई की ओर, कुसंगति, नशे की ओर झुकने लगता है।
6. अशुभ शनि के कारण जमा धन का नाश होता है। कोई बीमारी हो सकती है, शरीर कमजोर हो सकता है।
. कुंडली में शनि की विपरीत स्थिति के कारण व्यक्ति आलसी हो जाता है। इस कारण काम ठीक से नहीं हो पाते हैं और सफलता दूर हो जाती है।
8. जब किसी व्यक्ति के चेहरे पर हमेशा थकान, तनाव दिखाई देने लगे तो ये भी शनि के अशुभ होने का संकेत है।
9. शनि के कारण जवानी में ही व्यक्ति के बाल सफेद हो जाते हैं और बाल झड़ने लगते हैं। व्यक्ति को जोड़ों में दर्द हो सकता है।
. जूते-चप्पल बार-बार टूट जाते हैं या गुम हो जाते हैं तो ये भी संकेत है कि शनि पक्ष में नहीं है।
11. यदि कोई व्यक्ति भैंस खरीदे और कुछ ही दिन में भैंस की मृत्यु हो जाए तो ये भी अशुभ शनि के असर होता है।
12. शनि गरीब वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए गरीब व्यक्ति का अहित नहीं करना चाहिए। यदि किसी गरीब व्यक्ति के कारण कोई हानि होती है तो ये भी शनि के अशुभ होने का संकेत है।
13. यदि किसी व्यक्ति का ट्रांसफर ऐसी जगह हो जाए जो उसे बिल्कुल पंसद ना हो या अचानक नौकरी छोड़ना पड़ जाए तो ये भी शनि के अशुभ होने का असर है।
14. चोरी का आरोप लगना, व्यक्ति के विरुद्ध कोई जांच होना, कोई दंड या सजा मिलना भी अशुभ शनि का असर है।
15. व्यवसाय में पार्टनर गबन कर दे, धोखा दे। ऋण, लोन, उधार बढ़ता जाए तो ये भी शनि अशुभ होने का असर होता है।

FOR ASTROLOGY www.hellopanditji.com, FOR JOB www.uniqueinstitutes.org

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post